Home Crime हीट स्ट्रोक का कहर, २५ की गई जान

हीट स्ट्रोक का कहर, २५ की गई जान

22
0

मुंबई । राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम की मार से हर कोई बेहाल है। हीट स्ट्रोक के कहर से नागरिकों की जान जा रही है। इस साल राज्य में मार्च और अप्रैल के बीच पिछले आठ सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में हीट स्ट्रोक की चपेट में आए २५ लोगों की मौत हो गई, जबकि ३८१ लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
देश में प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य हिंदुस्थान में पिछले १२२ साल में अप्रैल का महीना सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि अब मई का महीना आ गया। मई आते ही मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। ‘आईएमडी’ ने कहा है कि देश में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। ‘आईएमडी’ के मुताबिक देश में इस साल मई के दौरान औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मई में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर हिंदुस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र को पिछले दो महीनों में उष्माघात की तीन से चार लहरों का सामना करना पड़ा है। विदर्भ, अकोला और ब्रह्मपुरी में पारा ४५ डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इस वर्ष राज्य में भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।