ठाणे, कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिसकर्मियों को २४ घंटे अथक मेहनत करनी पड़ती है। कर्तव्य निभाते हुए पुलिसकर्मियों की फिटनेस का गड़बड़ होना आम बात है। पुलिसकर्मियों की फिटनेस बेहतर रहे, इसलिए ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा उनका विशेष खयाल रखा जाता है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे पुलिस फिट है। वहीं आयुक्तालय ने बताया कि पुलिसकर्मियों की फिटनेस बरकरार रहे, इसलिए उनसे योगा, परेड और साइकिलिंग जैसे कार्य करवाए जाते हैं।
बता दें कि पुलिसकर्मी अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने स्वास्थ्य का खयाल नहीं रख पाते। उचित समय न मिल पाने के कारण पुलिसकर्मियों को अनेक बीमारियां जकड़ लेती हैं। यदि पुलिस ही अस्वस्थ हो जाए तो मुजरिमों को पकड़ना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस बीच ठाणे पुलिस आयुक्तालय ठाणे पुलिसकर्मियों की फिटनेस का विशेष खयाल रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि पुलिस की फिटनेस अच्छी रखने के लिए आयुक्तालय विशेष कदम उठा रहा है। इसी के तहत उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाई जाती है। इतना ही नहीं जिन पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य गड़बड़ होता है, उन्हें उचित मार्गदर्शन कर उनका स्वास्थ्य बेहतर करने का प्रयत्न किया जाता है। इतना ही नहीं फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों को परेड, योगा और साइकिलिंग जैसे कार्यों से जोड़ा जाता है।
ठाणे पुलिसकर्मियों की फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए योगा क्लास और पुलिस परेड करवाई जाती है। योगा से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, वहीं पुलिसकर्मियों को अन्य बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं आयुक्तालय द्वारा एक निश्चित समय पर पुलिसकर्मियों से पुलिस परेड करवाई जाती है, जो पुलिसकर्मियों को अनुशासन सिखाती है।
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत जाधव ने बताया कि वे रोजाना १० से १५ किलोमीटर साइकिलिंग करते हैं। फिलहाल उनका ट्रासंफर मुंबई पुलिस में हुआ है। जब वे नौपाड़ा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक थे, तब उनको साइकिलिंग करते देख अन्य पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग करना शुरू कर दिया था। बदलापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड़ ने बताया कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन में कार्यरत रहते हुए मैंने साइकलिंग शुरू की थी, तब से अब तक मैं रोज २० से २२ किलोमीटर साइकिलिंग करता हूं। मुझे साइकिलिंग करता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग शुरू की थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 17
Users Last 7 days : 112
Users Last 30 days : 561
Users This Month : 332
Users This Year : 11353
Total Users : 72560
Views Today : 2
Views Yesterday : 20
Views Last 7 days : 137
Views Last 30 days : 681
Views This Month : 415
Views This Year : 13048
Total views : 109071
Who's Online : 0


