ठाणे, आजकल के चोरों के भी क्या कहने? चोर नए-नए तरीकों को अपनाकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ठाणे में भी एक ऐसा ही चोरी का मामला देखने को मिला है, जिसमें चोरों ने आवागमन के लिए बंद पुल को खोदकर उसमें से सरिया चुरा लिया। बता दें कि ठाणे और कलवा को जोड़ने वाला ब्रिटिश कालीन कलवा खाड़ी पुल बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता था। इस ब्रिज का निर्माण करीब १५० साल पहले अंग्रेजों ने किया था। पुल पुराना होते ही १० वर्ष पहले पुल को वाहनों के आवगमन के लिए बंद कर दिया गया था। इस पुल के पर्याय के रूप में मनपा द्वारा इसी पुल के बगल में एक और पुल का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिटिशकालीन होने के कारण इस पुल का अपना ही एक अलग महत्व है। फिलहाल इस बंद पुल को खोदकर पुल से सरिया और अन्य वस्तुओं के चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में मनपा अभियंता प्रशांत सोनाग्र ने बताया कि पुल को खोदकर उसमें लगी वस्तुओं को चुराया गया है। मनपा की टीम इस पुल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 264
Users This Month : 138
Users This Year : 2920
Total Users : 64127
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 208
Views This Year : 3523
Total views : 99546
Who's Online : 0


