मुंबई, बारिश के दौरान सड़कों पर वाहन न फिसले इसके लिए मनपा ने नई तकनीकी ‘एंटी स्किड सर्पेâसिंग’ का इस्तेमाल पहली बार प्रायोगिक तौर पर बोरीवली-पश्चिम में आर. एम. भट्टड़ मार्ग पर किया है। इस मार्ग पर बन रहे नए फ्लाइ ओवर पर यह नई तकनीकी का उपयोग किया गया। एंटी स्किड सर्पेâसिंग तकनीकी के इस्तेमाल से पहले दो सप्ताह तक सड़क से गिट्टी निकलती है। ऐसा ही इस फ्लाई ओवर पर हो रहा है, जिसे लेकर वाहनचालक व बाइकर्स परेशान हैं। लेकिन मनपा ने स्पष्ट किया है कि इस मार्ग पर गिट्टी उसकी खराब गुणवत्ता के कारण नहीं, बल्कि वाहनचालकों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी के उपयोग से बनाए गए एंटी स्किड सर्पेâसिंग के चलते निकल रही हैं, इसलिए लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
मनपा ने स्पष्ट किया कि अगले दो सप्ताह के बाद ये गिट्टी नहीं निकलेंगी। इससे सड़क पूरी तरह खुरदरी हो जाएगी, जिसके बाद गाड़ियों व बाइकर्स को फिसलने की संभावना न के बराबर हो जाएगी। विशेषकर बाइकर्स को फिसलने से होनेवाली दुर्घटना पर रोक लगेगी और वाहनचालकों के जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। बता दें कि कुछ मीडिया ने खबर चलाई की कुछ महीने पहले बनकर तैयार हुए इस मार्ग पर बने फ्लाई ओवर की गुणवत्ता खराब है। हालांकि बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन को फिसलने और दुर्घटना से बचाने के लिए इस पुल पर अत्याधुनिक एंटी स्किड सर्पेâसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अगले २ से ३ सप्ताह तक यह पत्थर ऐसे ही निकलता रहेगा। बाद में बंद हो जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस पुल का निर्माण शानदार तरीके से किया गया है। इसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


