मुंबई, मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस का स्पेशल ब्रांच और स्पेशल हो जाएगा। इंटेलिजेंस विभाग में खबरियों का नेटवर्क बढ़ाया जानेवाला है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने की जानकारी नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने दी है।
बता दें कि मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर महाराष्ट्र एटीएस चीफ सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र एटीएस चीफ रहते हुए कई मामलों का खुलासा किया। इसके साथ ही ठाणे पुलिस आयुक्त के कार्यकाल में दो समुदायों के बीच विवाद को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ये सब लोगों के बीच पकड़ और इंटेलिजेंस नेटवर्क के बल पर ही किया है। अब नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर कार्यभार संभालते ही मुंबई पुलिस का इंटेलिजेंस नेटवर्क और मजबूत करने पर ध्यान देने की बात कही है। उनसे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस हमेशा टॉप में रही है। आगे भी इसे टॉप में रखा जाएगा। इसके लिए मुंबई पुलिस के स्पेशल ब्रांच में सुधार करने की जानकारी विवेक फणसलकर ने दी है।
आयुक्त विवेक फणसलकर ने बताया कि मुंबई पुलिस का इंटेलिजेंस मजबूत किया जाएगा। इसके स्पेशल ब्रांच के साथ ही मुंबई पुलिस में खबरियों का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस और जनता के बीच भी एक मजबूत संबंध बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के साथ पुलिस का जितना अच्छा संबंध होगा, उतने ही अच्छे से पुलिस काम कर सकती है। जनता के सहयोग से पुलिस द्वारा बड़े से बड़े अपराध को रोका जा सकता है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


