ठाणे, एक जुलाई से प्लास्टिक बंदी के बाद अब ठाणे मनपा ने प्लास्टिक बंदी को प्रभावी रूप से अमल में लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। ठाणे मनपा ने प्लास्टिक और थर्माकोल जैसी अविघटनशील वस्तुओं को अवैध रूप से बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। १ जुलाई से अब तक ठाणे मनपा द्वारा कार्रवाई कर करीब २९८ किलो प्लास्टिक जब्त किया गया है और करीब १ लाख १८ हजार रुपए जुर्माना भी वसूला है, वहीं ठाणे मनपा आयुक्त डॉ. बिपिन शर्मा ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
बता दें कि महाराष्ट्र नॉन-डिग्रेडेबल वेस्ट (कंट्रोल) एक्ट २००६ के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक और थर्माेकोल आदि से बने नॉन-डिग्रेडेबल आइटम (अविघटनशील) (उत्पादन, उपयोग, बिक्री, परिवहन, हैंडलिंग और भंडारण) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्लास्टिक बंदी के बावजूद भी कुछ लोग प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इसलिए प्लास्टिक का इस्तेमाल करनेवालों के खिलाफ ठाणे मनपा ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। ठाणे मनपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक मनपा क्षेत्र की ९ वॉर्ड समितियों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर प्लास्टिक व थर्माकोल का उपयोग करनेवाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। उनके पास से कुल २९८ किलो प्लास्टिक जब्त किया गया है और १ लाख १८ हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।





Users Today : 11
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 449
Users Last 30 days : 892
Users This Month : 424
Users This Year : 9374
Total Users : 70581
Views Today : 13
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 613
Views Last 30 days : 1155
Views This Month : 576
Views This Year : 10613
Total views : 106636
Who's Online : 0


