Home Crime बोरिवली के आशा बार में कानून का मखौल!

बोरिवली के आशा बार में कानून का मखौल!

385
0

मुंबई, बोरिवली पूर्व के कस्तूरबा पुलिस थाने अंतर्गत आशा बार में कानून को ताक पर रख कर किया जा रहा है अवैध कारोबार! पैसे की खातिर नियम कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है।
इस बीयर बार में कानून की धज्जियां उड़ाते नियम के विपरीत संख्या में लड़कियां हाजिर रहती हैं जिनमे कोई भी सिंगर नहीं होती। आशा बार में सारे नियम कानून की अनदेखी कर पैसे उड़ाए जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आशा बार कस्तूरबा पुलिस थाने अंतर्गत धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 20 लड़कियां पाई जा सकती हैं। नियम के अनुसार स्टेज पर सिर्फ 8 सिंगर यानी गायक उपस्थित रह सकते हैं. किसी को भी पैसे उड़ाने की परमिशन नहीं होती. जबकि इस बीयर बार में नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यहां पर लड़कियों के ऊपर पैसे उड़ाए जाते हैं और अश्लील डांस होता है जिसके लिए यह बीयर बार क्षेत्र में कुख्यात है. समाजसेवको द्वारा कई बार शिकायत के बाबजूद इस बार पर कोई कारवाई नही होती। सूत्रों की मानें तो बार के मालिक का कहना है कि हमारी सेटिंग ऊपर तक हैं, हमारा कोई कुछ नही बिगड़ सकता और हमारे अवैध धंधे पर कोई कानूनी कारवाई नही करवा सकता है। इस बीयर बार की शिकायत मुंबई के आला अधिकारियों तक की गई है लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।