मुंबई: लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर महा विकास आघाडी के घटक दलों की बैठक आज दक्षिण मुंबई के फाइव स्टार होटल में बुलाई गई है। इस बार की बैठक में वंचित आघाडी के प्रकाश आंबेडकर और समाजवादी पार्टी को भी निमंत्रण दिया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक रईस शेख शामिल होंगे।
उद्धव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया कि है कि सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को हमारी अंतिम बैठक होगी। बीजेपी नीत महायुति को लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों पर टक्कर देने से पहले सीट बंटवारे को लेकर आघाडी का पेंच फिलहाल फंसा हुआ है। बता दें कि एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस शामिल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में जाने का भी असर बैठक में देखने को मिल सकता है।
राउत ने कहा कि आंबेडकर के वीबीए को बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। आंबेडकर का रुख बहुत स्पष्ट है। उन्होंने पहले ही देश में मौजूदा तानाशाही नीतियों और संविधान के लगातार अपमान के खिलाफ अपने रुख की घोषणा कर दी है और एमवीए का भी यही रुख है। राउत ने दावा किया कि इसलिए वंचित बहुजन आघाडी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जिससे बीजेपी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव में फायदा मिले।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


