मुंबई : भायखला में वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान के बाद मुलुंड में मुंबई का दूसरा बर्ड पार्क बनेगा। जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट ने ड्रॉफ्ट डेवलपमेंट प्लान बीएमसी को सौंप दिया है। वहीं बीएमसी ने प्रोजेक्ट का काम जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी है। मुलुंड में बर्ड पार्क पूर्व मुंबई में पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है। बर्ड पार्क मुलुंड (पश्चिम) के नाहुर विलेज में 17,150 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें इंटरप्रिटेशन सेंटर, किड्स जोन, ऑस्ट्रेलिया जोन, अफ्रीका जोन, अमेरिका जोन, पब्लिक फैसिलिटीज जैसे अलग-अलग जोन होंगे। इस बर्ड पार्क में विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी पक्षी और उनकी प्रजातियां होंगी। इस बर्ड पार्क के साथ नागरिकों के टहलने के लिए जॉगिंग पार्क, ओपन जिम व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बता दें कि 2023 में मुलुंड के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने इस बर्ड पार्क को बनाने का सुझाव बीएमसी को दिया था। उन्होंने कहा कि बीएमसी को इस बर्ड पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहिए। मैं पक्षी पार्क परियोजना के लिए राज्य और केंद्र सरकार से आवश्यक परमिशन लाने कोशिश करूंगा। यह प्रोजेक्ट मुलुंड ही नहीं, मुंबई के पर्यटन विकास में अहम भूमिका निभाएगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 107
Users Last 30 days : 605
Users This Month : 257
Users This Year : 11278
Total Users : 72485
Views Today :
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 129
Views Last 30 days : 741
Views This Month : 325
Views This Year : 12958
Total views : 108981
Who's Online : 0


