मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा की सभी 48 सीटों पर मतदान होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. अजित पवार ने 27 मई को अपने गुट के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार वोटिंग और सहयोगियों के सहयोग के बारे में चर्चा करेंगे. यह बैठक मुंबई के गवारे क्लब में होगी.
अजीत पवार बैठक में इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि एनडीए गठबंधन के साथियों ने उनकी कितनी मदद की. क्योंकि वह एनडीए के हिस्सा हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार से बगावत कर वह महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए थे और डिप्टी सीएम बने. अजीत पवार ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा. शरद पवार से अलग होने के बाद यह उनका पहला चुनाव है.
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से बीजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा है. इसके अलावा 14 सीटों पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और 5 सीटों पर एनसीपी (अजित पवार गुट) उम्मीदवार मैदान में उतरे.





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


