मुंबई : महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के आज नतीजे घोषित होंगे। राज्य में इस बार मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास आघाडी के बीच है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। एमवीए के घटकों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) शामिल है। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में 98,140 मतदान केंद्रों पर चुनाव हुआ था। राज्य में पांच चरणों में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ। बारामती में पवार परिवार के बीच चुनावी लड़ाई होने के कारण इस सीट पर देशभर की नजरें लगी हैं। इसके अलावा वीआईपी सीटों में नागपुर, मुंबई नॉर्थ और अमरावती की सीटें हैं। नागपुर से नितिन गडकरी और मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और अमरावती से नवनीत राणा चुनाव मैदान में हैं।
अब महायुति ने बनाई बढ़त
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों की शुरुआती मतगणना में एमवीए ने बढ़त बनाई थी। अब सत्तारूढ़ महायुति ने बढ़त बना ली है। सुबह साढ़े आठ बजे तक के रुझानों में महायुति 26 और एमवीए 22 सीटों पर आगे हैं। बारामती में सुप्रिय सुले पहले आगे थीं। अब वे पीछे हो गई हैं। बीड सीट पर पकंजा मुंडे आगे चल रही हैं। मुंबई सेंट्रल सीट पर वर्षा गायकवाड़ और उज्जवल निकम के बीच कड़ी टक्कर सामने आई है।
अजित पवार को शुरुआती मतगणना में झटका
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। शुरुआती मतगणना में उनकी पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं है। बारामती में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं। महायुति में बीजेपी 14 और शिवसेना 4 सीटों पर आगे है। शुरुआती मतगणना में MVA को महायुति पर बढ़त मिली दिख रही है।
बीड सीट पर पकंजा मुंडे को बढ़त
महाराष्ट्र की बीड सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे आगे चल रही है। इस सीट पर शरद गुट के कैंडिडेट बजरंग सोनवणे पीछे हैं। पकंजा मुंडे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ी हैं। इससे पहले उनकी बहन प्रीतम मुंडे ने यहां से जीत हासिल की थी।
महायुति को MVA से कड़ी टक्कर मिल रही
महाराष्ट्र की 48 सीटों की मतगणना में जो शुरूआती रुझान आए हैं। उनमें महायुति को विपक्षी महाविकास आघाडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। MVA ने शुरुआती मतगणना में महायुति को पीछे छोड़ दिया है। बारामती सीट पर सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। मुंबई नॉर्थ की सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे हैं। मुंबई उत्तर मध्य सीट से वर्षा गायकवाड़ आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला प्रतिष्ठित वकील उज्जवल निकम से है।
बारामती में सुप्रिया सुले आगे
महाराष्ट्र बारामती लोकसभा सीट से पहले रुझान में एनसीपी (SP) की कैंडिडेट सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला चचेरे भाई महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है।
बारामती में सुप्रिया सुले आगे
मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल आगे
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना शुरू हो गई है। मुंबई नॉर्थ सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भूषण पाटिल से है। बारामती सीट पर सुप्रिया सुले आगे हैं।
पालघर में पोस्टल बैलेट की गिनती
महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। पालघर में कुल 3516 पोस्टल बैलट मत पड़े हैं। ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर लाने के साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इस सीट पर बीजेपी और शिवसेना यूबीटी के साथ वंचित बहुजन आघाडी और बहुजन विकास आघाडी के कैंडिडेट भी हैं। ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष की उम्मीद जताई जा रही है।
गढ़चिरौली में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग
महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों में कुल 9,29,43,890 मतदाताओं में से 5,70,06,778 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र में 71.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मुंबई दक्षिण में सबसे कम 50.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
बारामती में ननद-भौजाई के बीच मुकाबला
महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा हॉट और चर्चित सीट बारामती में कौन जीतेगा? अब अब कुछ ही देर में आने वाले पहले रुझान में बारामती का मूड पता चलेगा। बारामती में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पहली बार चुनाव लड़ी हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


