मुंबई : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कयास लग रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा ‘खेल’ होने वाला है। शनिवार को सियासी गलियारों में ऐसी चर्चाएं तेज रहीं। सत्ताधारी शिंदे सेना ने दावा किया कि उद्धव सेना के दो नवनिर्वाचित सांसदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है। वे एनडीए और शिवसेना शिंदे के साथ आना चाहते हैं। दूसरी ओर, अजित पवार की एनसीपी के कई लोगों के शरद पवार के संपर्क में होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि अजित पवार के लोगों ने यही दावा शरद पवार की पार्टी के लोगों के लिए किया। उद्धव ठाकरे के भी एनडीए को समर्थन देने की चर्चाएं पूरा दिन चलीं। इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट की ओर से दावा किया गया कि शिंदे गुट के 6 विधायक उनके संपर्क में हैं।
महाराष्ट्र में तीन से चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे अनुमानों के विपरीत आए। उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार मजबूती से उभरे, जबकि अजित पवार और बीजेपी को भारी नुकसान हुआ।
देवेंद्र फडणवीस से समस्या!
केंद्र में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। ऐसे में बीजेपी की नज़र उद्धव सेना पर है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उद्धव सेना के नेताओं से संपर्क किया है, परंतु उन्हें राज्य में देवेंद्र फडणवीस को लेकर ‘एलर्जी’ है। इधर, फडणवीस ने जिस तरह हार का ठीकरा खुद पर लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है, उससे आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में व्यापक घटनाक्रम के अनुमान लगाए जाने लगे।
उद्धव के दो सांसद सीएम के संपर्क में
शनिवार को दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में शिंदे सेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने दावा किया कि उद्धव सेना के दो नवनिर्वाचित सांसदों ने एकनाथ शिंदे से संपर्क किया है। वह शिवसेना शिंदे के साथ आना चाहते हैं क्योंकि वे अपने चुनाव क्षेत्र का विकास चाहते हैं। साथ ही जिस तरह से एक तबके ने Ṁ’फतवा’ निकाल कर उद्धव का फेवर किया, उससे वे सांसद भी नाराज हैं।
अजित पवार खेमे में हलचल
पिछले दिनों अजित पवार ने पार्टी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी जिसमें पांच विधायक और मंत्री नहीं आए। अब उनकी पार्टी के नेता व कैबिनेट मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने दावा किया कि शरद गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल हमारे साथ आ सकते हैं, जबकि जयंत ने दावा किया कि अजित गुट के कई विधायक शरद पवार के संपर्क में हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


