मुंबई। महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। इसके तहत एमबीबीएस, बीडीए और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीबीएस और बीडीएस और अन्य मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए महाराष्ट्र नीट स्नातक काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट स्नातक 2024 के जरिए प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। मेरिट सूची के साथ-साथ सीईटी सेल ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है।
अनंतिम मेरिट सूची पीडीएफ में नीट ऑल इंडिया रैंक, नीट रोल नंबर, सीट सेल ऑनलाइन फॉर्म नंबर, उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, एनआरआई स्थिति और विशेष आरक्षण का विवरण दिया गया है। सूची के अनुसार, कुल 59,132 उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीपीटीएच, बीओटीएच, बीएएसएलपी और बी (पी और ओ) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। कुल मिलाकर, 55,781 एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


