मुंबई : महाराष्ट्र के 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है, लेकिन उससे पहले प्रदेश में राजनीति चरम पर है. महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों गठबंधन पूरे जोर शोर से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं. इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शरद पवार की एनसीपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. ऐसे में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
अबू आसिम आजमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, “बेशक, महा विकास आघाड़ी का नेतृत्व कर रहे शरद पवार के साथ समाजवादी पार्टी हमेशा रही है और आगे भी रहेगी. अब महाराष्ट्र की जनता महा विकास आघाड़ी को जनादेश देने जा रही है. जय हिंद, जय महाराष्ट्र.”
एनसीपी एसपी विधायक ने क्या कहा?
वहीं शरद पवार की पार्टी एनसीपी (शरद पवार) से विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी एक्स पर ट्वीट कर कहा, “कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं कि समाजवादी पार्टी और एनसीपी (एसपी) अलग होने जा रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि एनसीपी (एसपी) और समाजवादी पार्टी दोनों एमवीए के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे.”
बता दें महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में महा विकास आघाड़ीने “जोड़-तोड़” की राजनीति की छाया में स्थानीय मुकाबलों में महायुति को किनारे कर दिया. महा विकास आघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीतीं, जबकि महायुति को 17 सीटों पर जीत मिली.
महा विकास आघाड़ी में कांग्रेस ने 13 सीटें, शिवसेना ने 9 सीटें और एनसीपी (शरद पवार) ने 8 सीटें जीतीं. वहीं महायुति में बीजेपी ने 9 सीटें, शिवसेना (शिंदे) ने 7 सीटें और एनसीपी (अजित पवार) ने केवल 1 सीट जीती. यह मुकाबला कड़ा था जहां दोनों गठबंधनों को लगभग 44 प्रतिशत वोट शेयर मिले. उन 15 सीटों में से जहां जीत का अंतर पांच प्रतिशत या उससे कम था, महा विकास आघाड़ी ने 9 और महायुति ने 6 सीटें जीतीं.





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


