Home Crime शिवसेना विधायक के बॉडीगार्ड पर हमला करने का आरोप, गिरफ्तार

शिवसेना विधायक के बॉडीगार्ड पर हमला करने का आरोप, गिरफ्तार

12
0

रायगढ़ : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में बैठे एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्ति कर्जत से सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक महेंद्र थोरवे का बॉडीगार्ड है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को नेरल में हुई जब कर्जत तालुका के रहने वाले आरोपी शिवाजी सोनावले ने कार में बैठे व्यक्ति पर हमला किया। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और गाड़ी का शीशा तोड़ने के मुद्दे पर उनके बीच हाथापाई हुई।
ठाणे में दो लोगों ने गौ रक्षक का अपहरण कर पीटा, एफआईआर दर्ज
ठाणे जिले के कल्याण के एक 30 वर्षीय गौ रक्षक का दो लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़ित को दो व्यक्तियों ने उसकी कार से जबरन उतार दिया, एक ऑटो-रिक्शा में बिठाया और गोविंद वाडी बाईपास रोड पर एक स्थान पर ले गए, जहां मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे उसे गंभीर रूप से पीटा गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हमलावरों ने पीड़ित के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार भी किया और उस पर गोमांस ले जा रहे एक पिकअप ट्रक के बारे में पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया, जिसके कारण वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद पीड़ित को दूसरे वाहन में ले जाया गया और पैट्रिपूल इलाके में एक फूल बाजार के पास छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान असलम मुल्ला और उसके भाई सैम के रूप में की है और कहा कि उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।