Home Crime अकोला में बवाल, भीड़ ने बरसाए पत्‍थर, गाड़‍ियां फूंकीं, पुल‍िस ने क‍िया...

अकोला में बवाल, भीड़ ने बरसाए पत्‍थर, गाड़‍ियां फूंकीं, पुल‍िस ने क‍िया लाठीचार्ज

47
0
xr:d:DAFi2RDehC8:3,j:47100641477,t:23051401

मुंबई: महाराष्‍ट्र के अकोला में सोमवार शाम एक ऑटो रिक्‍शा से बच्‍चे को टक्‍कर लगने के बाद जमकर बवाल हुआ. दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. एक दूसरे पर पथराव क‍िया. कई गाड़‍ियां फूंक डाली. बवाल कर रहे लोगों को काबू में करने के ल‍िए पुल‍िस को लाठी चार्ज करना पड़ा.
पुल‍िस के मुताबिक, एक ऑटो र‍िक्‍शा की टक्‍कर से एक बच्‍चे को चोट लग ई थी. इसके बाद हाथापाई शुय हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए. पुल‍िस कुछ कर पाती, उसे पहले ही पथराव होने लगा. गाड़‍ियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई. कई दुकानों को निशाना बनाया गया.
हालात पर काबू पाने के ल‍िए पुल‍िस को लाठीचार्ज करना पड़ा. देर रात तक आला अफसर मौके पर मौजूद थे. पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है. कई लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है. पुल‍िस का कहना है क‍ि फ‍िलहाल मामला शांत है और भीड़ को खदेड़ द‍िया गया है. इलाके में शांत‍ि बनी हुई है. उपद्रव करने वालों की तलाश की जा रही है. जो भी बवाल करेगा, उसके ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.