ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के घर की खिड़की से कथित तौर पर झांकने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शख्स पर उस वक्त ताकझांक करने का आरोप है, जब वह नहा रही थी। घटना सोमवार सुबह कल्याण इलाके के परशुरामवाड़ी में हुई। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (ताक-झांक) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी ओर पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद किया। ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस’ बरामद किया, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है।
वहीं, मुंबई के कलिना इलाके में एक कार डीलर के कार्यालय में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कलिना इलाके में सीएसटी रोड पर स्थित बीएमडब्ल्यू कार डीलर नवनीत मोटर्स के प्रथम तल पर सुबह सात बजकर 44 मिनट पर आग लग गई। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण वहां हर तरफ धुआं फैल गया, हालांकि आग सिर्फ कार्यालय में रखे सामान में लगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


