Home Crime पति के आत्महत्या करने के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

पति के आत्महत्या करने के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

10
0

ठाणे : ठाणे में 42 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। करीब दो महीने पहले उसके पति ने भी फांसी लगा ली थी। पुलिस ने बताया कि कोपरी के सिद्धार्थ नगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। महिला के पति ने करीब दो महीने पहले अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। कोपरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तब से वह डिप्रेशन में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।