Home Crime सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी

सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी

25
0

मुंबई : मुंबई में अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इसमें साइबर स्कैम की मदद से 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। 58 साल के होम मेकर और 60 साल के पुराने मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ ये स्कैम हुआ है। डिजिटल अरेस्ट का ये मामला सामने आया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले की जांच करने के बाद पता चलता है कि अंधेरी ईस्ट में रहने वाले होम मेकर के पास 3 मार्च को एक कॉल आया था। इसमें यूजर्स ने कहा था कि वह अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे और सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की वर्दी में बैठा एक व्यक्ति महिला को वीडियो कॉल करता है। इसमें वह दावा करता है कि उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। महिला पर दबाव बनाने के बाद वह 15 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहता है। महिला से कहा जाता है कि वह खुद को कमरे में बंद कर लें और वीडियो कॉल पर जांच में सहयोग करें। महिला इसके बाद डर जाती हैं और वह स्कैमर्स के सवालों के जवाब देने लगती हैं। महिला ने स्कैमर्स को पैसे देने के लिए अपनी FD को ब्रेक करवाया था।
दूसरा मामला
अंधेरी ईस्ट में दूसरा मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय मेडिकल स्टोर ऑनर के साथ ये स्कैम हुआ है। 8 फरवरी को व्यक्ति को कॉल आती है। इसमें स्कैमर्स खुद को सीबीआई ऑफिसर बताते हैं। स्कैम में युवक से वह 25 लाख रुपए का स्कैम कर लेते हैं। इसमें धमकी देते हुए वह कहते हैं कि उनका अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त है। 8 से 15 फरवरी तक वह पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट में रख लेते हैं। व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की मदद से वह डिजिटल कस्टडी में रखते हैं। यहां वह फाइनेंशियल असेट का भी ध्यान रखते हैं। साथ ही व्यक्ति को डरा धमकाकर स्कैम को अंजाम देते हैं।