मुंबई : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के बांद्रा में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना वाल्मीकि नगर की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान नरसिंमा मुगोंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
छोटी सी बहस बनी हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पिता और बेटा दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर नरसिंमा ने अपने पिता पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार पारिवारिक मुद्दों को लेकर झगड़े होते रहते थे। यह कोई पहला मौका नहीं था जब दोनों में तनाव देखा गया हो। लेकिन इस बार विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली।
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के लिए यह घटना चौंकाने वाली रही। वाल्मीकि नगर के आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार में अक्सर छोटी-मोटी बहस की बातें सुनने को मिलती थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना गंभीर रूप ले लेगा। घटना की सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस रात दोनों के बीच विवाद का असली कारण क्या था।





Users Today : 11
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 572
Users This Month : 324
Users This Year : 11345
Total Users : 72552
Views Today : 14
Views Yesterday : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 697
Views This Month : 407
Views This Year : 13040
Total views : 109063
Who's Online : 0


