Home Maharashtra हादसों को दावत दे रहे हैं खुले चेंबर

हादसों को दावत दे रहे हैं खुले चेंबर

10
0

भायंदर : भायंदर (पूर्व) के गोल्डन नेस्ट सर्कल से गोल्डन नेस्ट सर्कल से साइलेंट पार्क तक खुले चेंबर हादसों को दावत दे रहे हैं। यही नहीं महीनों पहले फुटपाथ भी खोदकर छोड़ दिए जाने से लोहे के फैप्रम… में फंसकर लोग घायल हो रहे है, लेकिन मीरा-भायंदर मनपा प्रशासन व स्थानीय नेता बेखबर हैं इसलिए लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि साइलेंट पार्क इमारत के पास की सड़कों पर अधूरी सीवर लाइन का कार्य लोगों के लिए खतरा बन गया है।
यहां महीनों पहले गटर चेंबर का फैप्रम… डालकर उसे अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन अब तक उस पर ढक्कन नहीं लगाया गया है। बता दें कि यह क्षेत्र वॉर्ड क्रमांक-१२ के अंतर्गत आता है और यहां से नगरसेवक डिंपल मेहता, अरविंद शेट्टी, हसमुख गहलोत तीनों बीजेपी से हैं। ये तीनों लोग कौन से बिल में छिपे हैं, किसी को पता नहीं। सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आते हैं। बाकी समय जनता अपने भाग्य पर जीती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति बरसात से पहले सुधारी जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कार्य अधूरा पड़ा है। अंधेरे में यह खुले चेंबर और लोहे के फैप्रम लोगों को नजर नहीं आते, जिससे राहगीर इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।