मुंबई : पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील मानी जाने वाली मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। साथ ही मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन जिलों में मॉक ड्रिल शुरू
युद्ध जैसी स्थिति को देखते महाराष्ट्र के मुंबई, उरण, तारापूर, ठाणे, नासिक, नागोठणे, मनमानड, सिन्नर, थळवायशेत, पिंपरी चिंचवड, छत्रपती संभाजीनगर, भुसावळ, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इथं मॉकड्रील शुरू हो गई है।
सीएम ने कही ये बात
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बुधवार को महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। कैसे और क्या करना है, इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के सचिवों से बात की है। उनके अनुसार राज्य ने अपनी योजना तैयार कर ली है। लेकिन यह पूछे जाने पर कि कहां-कहां मॉक ड्रिल की जाएगी, फडणवीस ने कहा कि पहले से स्थान की जानकारी दे दिए जाने पर मॉक ड्रिल निरर्थक हो जाएगी। देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के कारण महाराष्ट्र काफी संवेदनशील माना जाता है। इसकी राजधानी मुंबई न सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी है, बल्कि यहां एवं इसके आसपास कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान भी हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


