Home Crime बगैर टिकट यात्रा करने वालों में सबसे आगे सपनों का शहर; जुर्माना...

बगैर टिकट यात्रा करने वालों में सबसे आगे सपनों का शहर; जुर्माना भी जमकर चुका रहे हैं मुंबई वाले

12
0

मुंबई : मुंबई. ट्रेन से बगैर टिकट यात्रा करने वालों में सबसे आगे सपनों का शहर कहा जाने वाला मुंबई है. इतना ही नहीं, यहां पर ऐसे यात्रियों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है. साथ ही मुंबई वाले जुर्माना भी जमकर चुका रहे हैं. मध्‍य रेलवे ने बगैर टिकट यात्रा करने वालों का आंकड़ा जारी किया है, जिसमें मुंबई डिवीजन सबसे आगे हैं. यह आंकड़ा पिछले साल अप्रैल से लेकर अगस्‍त 2025 तक का है.
भारतीय रेलवे लोगों को बेहतर और आरामदायक सफर कराने के लिए अपने नेटवर्क में अनाधिकृत और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है. मध्‍य रेलवे ने साल 2025-26 (अप्रैल से अगस्त 2025) के आंकड़े जारी किए हैं. इस दौरान मध्य रेल की टीमों ने बिना टिकट, अनुचित या अमान्य यात्रा कर रहे 17.19 लाख यात्रियों को पकड़ा है और 100.50 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला किया है.
अगस्त-2025 के दौरान, मध्य रेल टिकट जांच दलों ने बिना टिकट/वैध टिकट के यात्रा कर रहे 2.76 लाख यात्रियों को पकड़ा है, जबकि अगस्त-2024 में यह संख्या 2.34 लाख थी. इस प्रकार 18 फीसदी की वृद्धि हुई है.
अगस्त-2025 के दौरान जुर्माने के रूप में 13.78 करोड़ रुपये वसूले गए हैं, जबकि अगस्त-2024 में यह राशि 8.85 करोड़ रुपये थी. इस प्रकार, 55 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है. इस तरह के अभियान मुंबई और पुणे मंडलों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, स्पेशल ट्रेनों और उपनगरीय ट्रेनों में चलाए गए हैं.