मुंबई : मीरारोड भाईंदर क्राइम ब्रांच पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में एक बड़े अंतराष्ट्रीय गिरोह को पकड़ा है. ये गैंग सोशल मीडिया, मेट्रीमोनियल साइट, डेटिंग ऐप से झांसे में फसाकर यह गिरोह लोगो को इन्वेस्टमेंट के लुभावने ऑफर देकर ठगती थी. मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है. सभी लोग काफी पढ़े लिखे है. इन लोगो ने जालसाजी का अपना नेटवर्क पूरे देश मे फैला रखा था.
लोगों को लगाया 200 करोड़ का चूना
मीरा- भाईंदर क्राइम ब्रांच पुलिस की गिरफ्त में आए ये साइबर ठग गैंग के कुछ सदस्य मामूली नहीं है. इन्होंने और इनके गिरोह ने देश भर में 500 से अधिक लोगों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का चुना लगाया है.
शातिराना तरीके से करते थे ठगी
इन साइबर ठगों का लोगों को ठगने का तरीका भी शातिराना था. लोगों को ठगने के लिए इन्होंने कई फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट बनाई हुई थी. इस वेबसाइट पर इन्होंने गोल्ड ट्रेडिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के कई फ्रीज और लुभावने ऑफर दे रखे थे.
फेक वेबसाइट का खूब किया प्रमोशन
शेयर मार्केट, गोल्ड ट्रेडिंग, फोरेक्स ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे के दावे किए गए थे. लोग ज्यादा से ज्यादा इनके जाल में फंसे इसलिए फेक वेबसाइट्स के काफी प्रोमोशन किया गया था. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक जैसे प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट को प्रमोट किया जाता था.
ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
इसके अलावा मेट्रीमोनियल साइट, डेटिंग साइट पर भी फेक प्रोफाइल बनाके लोगों को फंसाया जाता था और इन्वेस्टमेंट के लिए कहा जाता था और इस वेबसाइट पर एक बार पैसे इन्वेस्ट कर लिए तो कभी पैसे लौटकर नही आते. लूट के पैसों को क्रीप्टो में कनवर्ट करके देश के बाहर भेजा जाता .
लगातार बदल रहे थे लोकेशन
लोगों को फंसाने का यह गोरखधंधा काफी दिनों से चल रहा था. पुलिस की रडार में यह लोग ना आए इसलिए अपना लोकेशन लगातार बदलते रहते थे. हर राज्य में इन्होंने ठगी को अंजाम दिया, लेकिन 12 नवंबर के दिन इनकी किस्मत इनके साथ नहीं थी.
होटल के कमरे से कर रहे थे ठगी
यह लोग मीरारोड हाईवे पर स्तिथ एक होटल के कमरे से ठगी को अंजाम दे रहे थे, पुलिस ने सूचना के आधार पर होटल में रेड कर इन्हें रंगे हाथ पकड़ा. मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से इनके पास से कई लैपटॉप, केई फोन , सिम कार्ड्स, और कई दस्तावेज मिले.
पूछताछ में हुए हैरान करने वाले खुलासे
इन 5 लोगों से जैसे पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए. यह सभी पढ़े लिखे, सोसियल मीडया के अच्छे जानकार हैं. अब तक कि जांच में पुलिस ने इनके ठगी से जुड़े 11 राज्यो में 51 केसेस को सॉल्व किया है और फ्रॉड की कीमत करीब 58 करोड़ की है. पुलिस आगे की जांच कर रही है और पुलिस को अंदेशा है कि इन्होंने और 450 से 500 लोगो को ठगा होगा और ठगी का आंकड़ा 200 करोड़ के पार का है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


