मुंबई : प्रतिभा पांडेय सीनियर सिटीजन हैं। इलाज के सिलसिले में बीते दिनों मुंबई गई थीं। अब घर लौटने के लिए पांच दिनों से कन्फर्म सीट की उम्मीद में टिकट पर टिकट करवा रही हैं, लेकिन लंबी वेटिंग ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। वहीं, तत्काल कोटे ने भी निराश किया है। प्रतिभा की ही तरह कई यात्री इस समय मुंबई में फंसे हैं, उन्हें वापसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों की वेटिंग सालभर बनी रहती है। इस समय भी यही हाल है। मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16 व 17 अप्रैल को सीटें फुल हैं। 18 को 82 वेटिंग है। थर्ड एसी में भी तीनों तारीखों पर सीटें भरी हैं। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर 106, 108, 126 व थर्ड एसी में 87, 61, 68 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है। मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 111, 98, 90 व थर्ड एसी में 63, 55, 51 वेटिंग व अवध एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी रिग्रेट है।
लखनऊ से मुंबई जाने में भी छूट रहे पसीने
मुंबई से आना ही नहीं, वहां जाना भी यात्रियों के पसीने छुड़ा रहा है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 19, 21 अप्रैल को 99, 55, 60 तथा थर्ड एसी में 32, 23, 21 वेटिंग है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 40, 49, 44 व थर्ड एसी में तीन, पांच, आठ वेटिंग है। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17 अप्रैल को 79, 89 व थर्ड एसी में 57, 41 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17, 18 अप्रैल को 62, 56, 62 व थर्ड एसी में 31, 33, 27 व कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 63, 64, 47 व थर्ड एसी में 41, 30, 23 वेटिंग है।
124 सीटें कोटा खुलते ही भर गईं
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को तत्काल कोटे की 124 सीटें थीं। इसमें 80 स्लीपर व शेष एसी बोगियों की सीटें थीं। पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की यह सीटें खाली थीं, लेकिन बुधवार सुबह कोटा खुलते ही सारी सीटें भर गईं। यात्री काउंटरों को देखते रह गए। उन्हें मायूसी हाथ लगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


