मुंबई : भिवंडी और कल्याण के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो लाइन 5 अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।
परियोजना ने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर के लिए बनाए जा रहे कशेली मेट्रो डिपो में पहली मेट्रो ट्रेन का सफलतापूर्वक आगमन हो गया है।
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मेट्रो लाइन 5 अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। विस्तारित चरणों को मंजूरी मिलने के बाद इस कॉरिडोर की कुल लंबाई अब 34।21 किमी हो गई है।
जिससे यह एमएमआर की सबसे बड़ी मेट्रो कॉरिडोरों में शामिल हो गई है। कशेली डिपो का काम बहुत तेजी से चल रहा है। यह डिपो मेट्रो लाइन 5 के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां मेट्रो ट्रेनों को खड़ा करने, उनकी नियमित जांच, परीक्षण और मरम्मत का काम किया जाएगा।
डिब्बा चढ़ाने-उतारने के प्लेटफॉर्म की तैयारी
एमएमआरडीए प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेनों को डिपो में लाने के लिए आवश्यक डिब्बा चढ़ाने और उतारने का प्लेटफॉर्म तथा अस्थायी जांच सुविधा भी तैयार कर ली गई है। यह डिपो लगभग 27 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। यहां एक ही समय में लगभग 30 मेट्रो ट्रेन सेट रखने की क्षमता होगी।
इसके लिए पांच जांच लाइनें, चार मरम्मत कार्यशाला लाइनें, एक स्वतंत्र परीक्षण मार्ग और ट्रेनों की धुलाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इन सुविधाओं से मेट्रो ट्रेनों का नियमित रखरखाव करना संभव हो सकेगा। एमएमआरडीए प्रशासन ने बताया कि पहली मेट्रो ट्रेन के आगमन से लाइन 5 के निर्माण का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है और डिपो का शेष काम भी जारी है।
लोगों की यात्रा सुगम बनाने मेट्रो को मंजूरी
ठाणे शहर, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर और आसपास के उभरते विकास केंद्रों के बीच संपर्क व्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूत करने के लिए मेट्रो का विस्तार कर मेट्रो 5 ए को मंजूरी दी गयी है। इससे पहले मेट्रो लाइन 5 की लंबाई 22.38 किमी थी और 11.83 किमी लंबी मेट्रो लाइन 5ए के शामिल होने के बाद इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई अब 34.21 किमी हो जाएगी।
विस्तारित मेट्रो लाइन 5 परियोजना की कुल अनुमानित लागत 18,130 करोड़ रुपये है। इस वर्ष के अंत तक चरण । शुरू होने के बाद इस पूरे क्षेत्र की यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। नई मंजूरियों के बाद इस कॉरिडोर का दायरा और प्रभाव दोनों और अधिक बढ़ गए है।
अब सीएमआरएस तैयारी का अंतिम चरण
मेट्रो लाइन 5 से ठाणे, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर, डोंबिवली और आसपास के आवासीय, औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। चरण 1 अब सीएमआरएस तैयारी के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और कॉरिडोर के विस्तार के साथ मेट्रो लाइन 5 एक तेज, सुविधाजनक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बन रही है। ‘मुंबई इन मिनट्स’ विजन को साकार करने में यह कॉरिडोर अहम भूमिका निभाएगा।





Users Today : 8
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 595
Users This Month : 288
Users This Year : 11309
Total Users : 72516
Views Today : 10
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 726
Views This Month : 363
Views This Year : 12996
Total views : 109019
Who's Online : 0


