मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आया था। इसके बाद से बॉलीवुड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का धरपकड़ अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को एनसीबी एनसीबी छापेमारी की है। खबर है कि फिल्म स्टार्स के बाद अब एनसीबी की टीम ने बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा है। हालांकि एनसीबी की टीम ने किसी भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम बताने से इनकार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने मुंबई में शनिवार की देर रात कई बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक कुछ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर से थोड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद भी की गई है। कल रात से चल रही छापेमारी अभी भी जारी है।
खबर है इस मामले में एनसीबी की टीम ने जिन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। उनमें से कई ने बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली है। इन ड्रग्स् पैडलर के बयान के आधार पर ही एनसीबी की कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि जिस भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के घर से ड्रग्स बरामद हुई है। उन्हें एनसीबी की टीम पूछताछ के लिए कब बुलाती है?
एनसीबी की टीम ने एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को अरेस्ट किया है। एनसीबी ने उसके पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स भी बरामद की है। ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी के बाद से अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स की ड्रग डीलिंग में संलिप्तता का मामला सामने आई थी। ड्रग्स केस में एनसीबी 22 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब डेमेट्रिएड्स के रूप ने एनसीबी ने 23वें शख्स को गिरफ्तार किया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


