नालासोपारा : नालासोपारा पश्चिम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वाघोली गांव में एक दोस्त द्वारा अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों की माने तो आरोपी के मन में मृतक के खिलाफ कोई संदेह चल रहा था. इसी कारण उसने अपने दोस्त को दुकान पर बुलाया और उस पर कोयता से कई बार हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई. जिसके कुछ डर बाद है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा कि जा रही है.कुछ घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तारपुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नालासोपारा पश्चिम के बावलीआली वाघोली, दामू शेठ मार्ग स्थित भदाले तलाव के पास श्रमश्रेया बंगलो में सचिन पांडुरंग नाईक (43) वर्षीय अपने परिवार के साथ रहता था. सचिन और दिलीप नाईक दोनों में अच्छी दोस्ती थी. दिलीप की पास के भाटाले आली वाघोली क्षेत्र में टेलर की दुकान है. 7 नवंबर की रात में सचिन को दिलीप ने अपनी दुकान पर बुलाया. इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. जो देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया. तभी सचिन को दिलिप जबरन खींचकर दुकान के पीछे स्थित खुले स्थान पर ले गया. जबतक सचिन कुछ समझ पाता उसके पूर्व ही दिलीप अपने पास रखे कोयता से सचिन के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन तबतक हत्यारा दिलीप मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसे कोर्ट में प्रस्तुत किया है. जहां से आरोपी को 13 नवम्बर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश मिला है.





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


