मुंबई: वकोला में एक युवती को कथित रूप से परेशान करने वाले की पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने के आरोप में रविवार को पांच कॉलेज विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वकोला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मयूर गिरिधर जोशी नामक एक व्यक्ति ने उपनगरीय क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की पर कुछ छींटाकशी की थी, उसी क्षेत्र में आरोपी स्टूडेंट भी रहते हैं. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वकोला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवहाद ने कहा, ‘छेड़खानी से तंग आकर लड़की ने अपने दोस्त मानस महेश मोरे (19) को फोन किया, जिसने अपने दोस्तों को बुला लिया. सभी ने मिलकर जोशी की पिटाई की. उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया.’ अधिकारी ने बताया कि जोशी पर जिस स्थान पर हमला किया गया था, उसके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोरे और उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है. पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच चल रही है.’





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


