Home Crime मुंबई : पत्नी से झगड़ा कर मुंबई में युवक ने फंदा लगा...

मुंबई : पत्नी से झगड़ा कर मुंबई में युवक ने फंदा लगा दी जान

291
0

मुंबई : गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुवां निवासी युवक का फोन पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। मुंबई में रह रहे पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को शव गांव पहुंचते की घर में स्वजन शोक में डूब गए। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
ग्राम बिजदुवां निवासी 22 वर्षीय रोहित मुंबई में दो साल से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार रात फोन पर रोहित का पत्नी गोल्डी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए पति ने मुंबई में ही पंखा में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा बंद देख रिश्तेदारों व मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के रिश्तेदार रविवार दोपहर शव लेकर गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। शव को देख मां लुड़का देवी, पिता मुन्नालाल का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे भाई मनीष का कहना था कि पढ़ाई के लिए भाई पैसे भेजते थे। अब पढाई करना कठिन हो जाएगा।