Home Country 28 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा, इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक...

28 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा, इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 28 फरवरी तक बढ़ी

53
0

मुंबई : कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को शाम 7 बजे तक 28 लाख 47 हजार 608 लोगों को टीका लगाया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र-दिल्ली समेत 6 राज्यों में अब तक 21% से भी कम वैक्सीनेशन हुआ है।
इस बीच, देश में इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट पर लगी रोक 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि यह रोक इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट और DGCA की ओर से मंजूर स्पेशल फ्लाइट पर लागू नहीं होगा। हालांकि, चुनिंदा रूट्स पर हालात के मुताबिक उड़ान की मंजूरी दी जा सकती है।
भारत ने कई देशों के साथ एयर बबल समझौतों पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत दोनों देशों के नागरिकों को किसी भी रूट पर सफर करने की इजाजत होती है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन लागू होने के बाद 25 मार्च, 2020 को पैसेंजर फ्लाइट सर्विस सस्पेंड कर दी गई थी। घरेलू उड़ानों को 25 मई से फिर शुरू कर दिया गया था।
महाराष्ट्र-दिल्ली के अलावा तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी यही हाल है। सरकार का कहना है कि इन आंकड़ों में सुधार की जरूरत है। ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति ठीक है। यहां अब तक 35% से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 1.75 लाख से नीचे आ गया है। इसमें से 78% मामले सिर्फ केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं। देश में रिकवरी रेट भी 97% के पास पहुंच गया है। यानी हर 100 में से 97 लोग कोरोना को मात दे रहे हैं।
देश में बीते 24 घंटे में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल में ही 400 से ज्यादा केस आए हैं। बाकी सभी राज्यों में यह आंकड़ा इससे कम रहा है। बुधवार को देश में कुल 11,556 नए संक्रमित मिले, 14,261 ठीक हुए और 123 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा रही।