Home Maharashtra मुंबई में टैक्सी, ऑटो रिक्शे में सफर होगा अब महंगा, जानें क्या...

मुंबई में टैक्सी, ऑटो रिक्शे में सफर होगा अब महंगा, जानें क्या हैं नई दरें

198
0

मुंबई : कोरोना संकट के बीच मुंबई में ऑटो रिक्शा और टैक्सी में सफर करना अब महंगा हो जाएगा. 2015 के बाद पहली बार टैक्सी और ऑटो रिक्शे के किराये में बढ़ोतरी की गई है. नई दर के अनुसार ऑटो रिक्शा का शुरुआती किराया 18 रुपए की जगह 21 रुपये होगा. यानी इसमें तीन रुपये की वृद्दि की गई है. वहीं, इसके बाद हर किलोमीटर पर 14.20 पैसा लगेगा. बता दें कि बढ़ा हुआ किराया 1 मार्च से लागू होगा.
आदेश के अनुसार, ऑटो और टैक्सी ड्राइव र ग्राहकों को रेट कार्ड दिखाकर नया किराया ले सकेंगे. लेकिन जून तक उन्हें ये किराया मीटर में दिखाना अनिवार्य होगा. यानि जून महीने तक उन्हें मीटर में बदलाव करवाने होंगे. उधर, अब टैक्सी की किराया अब 22 रुपये की जगह 25 रुपये से शुरू होगा और इसका बाद हर किलोमीटर के लिए 16 रुपये लिये जाएंगे.