मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है। जो फर्जी अधिकारी बताकर लड़कियों को इंप्रेस करता था और उनके सामने शादी का प्रपोजल रखता था। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। आरोपी की पहचान नीलेश चव्हाण के रूप में हुई है।
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च की दोपहर को स्टेशन के हेड टिकट अधीक्षक राजेश करलकर की नजर पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में प्लेटफॉर्म पर घूम रहे निलेश पर पड़ी। वह ट्रेन से उतरने वाली हर दूसरी लड़की से बातचीत का प्रयास कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर करलकर को संदेह हुआ। उन्होंने निलेश से उसका आईकार्ड मांगा तो वह घबरा गया। इसपर राजेश करलकर का संदेह और पुख्ता हुआ और उन्होंने मौके पर रेलवे पुलिस बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया।
रेलवे पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस अधिकारी है और लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उसने इस रास्ते को चुना। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 100 और रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि वह कई अन्य शहरों में लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका था। उसके खिलाफ 4 अलग-अलग शहरों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। दो बार उसे अरेस्ट भी किया गया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
जांच में यह भी सामने आया है कि कराड का रहने वाला निलेश को उसकी हरकतों की वजह से उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह मुंबई आया था।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


