मुंबई, राज्य में अवैध खनिज उत्खनन शुरू है, इसकी शिकायतें आ रही हैं। इस अवैध उत्खनन से सरकार का करोड़ों रुपए का राजस्व डूब रहा है इसलिए अवैध उत्खनन करनेवालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करो, ऐसा निर्देश राजस्व राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने दिया है। कल मंत्रालय में मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राज्यमंत्री ने उक्त निर्देश दिए।
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले में भारी पैमाने पर निर्माणकार्य शुरू है। इसके लिए निर्माणकार्य व्यवसायियों ने कितने खनिज का उपयोग किया है, कितने बाहर बेचे हैं, इस संदर्भ में जांच कर तत्काल रिपोर्ट पेश करो, ऐसा निर्देश राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने इस मौके पर दिया।
अवैध खनिज उत्खनन से सरकार का करोड़ों रुपए का राजस्व डूब रहा है। राजस्व मशीनरी ने योग्य तरीके से वसूली की तो राज्य की तिजोरी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए अवैध उत्खनन करनेवालों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अब्दुल सत्तार ने दिया।
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले के राजस्व विभाग में अनेक पद रिक्त हैं। इसी के साथ कई जगहों पर पद मंजूर नहीं है, इन स्थानों पर तत्काल पद मंजूर करने की कार्यवाही करने का आश्वासन राज्यमंत्री ने इस मौके पर दिया। साथ ही मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व विभाग में भेजने के लिए तत्काल प्रस्ताव भेजकर कार्र्यवाही करने का भी आश्वासन राज्यमंत्री ने दिया।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


