मुंबई, शादी के लिए ऑनलाइन रिश्ता ढूंढना लोगों के लिए अब मुसीबत बनता जा रहा है। साइबर ठग मेट्रीमोनियल साइट्स पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। विलेपार्ले में रहनेवाली ४२ वर्षीय एक महिला को विदेशी पति पाने का ख्वाब महंगा पड़ गया। इस चक्कर में महिला ने ६२ लाख रुपए गवां दिए।
विलेपार्ले पुलिस के मुताबिक, महिला ने शादी के लिए एक वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत किया था। पिछले वर्ष जनवरी में मनोज जोसेफ नामक शख्स ने उससे संपर्क किया। मनोज ने महिला को बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया का रहनेवाला है लेकिन इंग्लैंड में काम करता है। उसके माता-पिता हिंदुस्थानी मूल के हैं। मनोज ने बताया कि वह अक्सर बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आता-जाता रहता है। दोनों की बातचीत बढ़ती चली गई और मौका देखकर मनोज ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया और वह मान गई। इसके बाद महिला को एक अंतराष्ट्रीय बैंक का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मनोज ने उसके साथ एक जॉइंट खाता खोला है। इसके कुछ दिन बाद उसे बैंक की तरफ से एक और मैसेज आया कि बैंक में साढ़े ४ लाख जमा किए गए हैं। जब महिला ने मनोज से पूछा कि यह पैसे उसी ने जमा किए हैं तो उसने बताया कि वह दिल्ली में बिजनेस शुरू करना चाहता है, इसलिए वह पैसा जमा कर रहा है। मनोज ने कहा कि वह भी मदद करे और उसने पैसे की डिमांड की। महिला उसकी डिमांड पर बताए गए खाते में पैसे डालती रही लेकिन २५ मई के बाद उसने पैसा डालना बंद कर दिया। इसके बाद उसे फोन आया और सामने वाले ने बताया कि वह मनोज का पिता बोल रहा है। मनोज को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले की वह कुछ समझ पाती, उसे एक हफ्ते बाद एक मेल आया जिसमें लिखा था कि मनोज को १० वर्ष की सजा हुई है और उसके पिता की मौत हो गई। महिला ने मनोज से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। ठगी होने का एहसास होने पर उसने विले पार्ले पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


