मुंबई, देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम हुआ है, हालांकि संभावित तीसरी लहर ने टेंशन बढ़ा रही है. दूसरी लहर के कम होने के बाद ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की शुरुआत कर दी है. धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीकों से सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. इन सबके बीच मुंबईकरों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें मुंबई लोकल में सफर की इजाजत कब मिलेगी? कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और आम यात्रियों की जोरदार मांग के बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई लोकल ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं, लेकिन तभी जब राज्य टीकाकरण में तेजी लाए और इसके लिए केंद्र को टीकों की प्रचुर मात्रा में आपूर्ति करनी होगी.
उन्होंने कहा कि जिलों को लेवल -3 के तहत लाया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुंबई लोकल ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं और सवाल यह है कि लोग यात्रा कैसे करेंगे? उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता और पत्रकार स्थानीय ट्रेनों को शुरू करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर हम अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना चाहते हैं, तो हमें टीकाकरण को अत्यधिक महत्व देना होगा.’ वर्तमान में केवल राज्य सरकार और लोक प्रशासन के अधिकारियों और जरूरी सेवा में लगे लोगों को मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है.
इस हफ्ते, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की थी कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन्हें लोकल ट्रेन से यात्रा की अनुमति दी जाए. टोपे ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र देश का ऐसा राज्य है, जिसने सबसे ज्यादा टीकाकरण किया है. उन्होंने कहा कि जिन जिलों में दूसरी खुराक बची है, वहां अधिक ध्यान देना होगा. उन जिलों पर भी ध्यान दिया जाएगा जहां संक्रमण अधिक है. साथ ही जो जिले टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं उन्हें भी आगे बढ़ाना होगा.





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 678
Users This Month : 256
Users This Year : 11277
Total Users : 72484
Views Today : 12
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 827
Views This Month : 324
Views This Year : 12957
Total views : 108980
Who's Online : 0


