मुंबई, कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश के तमाम राज्यों में सिनेमाघर खुल चुके हैं, लेकिन निर्माता अभी तक नई फिल्में घोषित नहीं कर रहे हैं। दरअसल उन्हें दिल्ली और महराष्ट्र में सिनेमा खुलने की इजाजत मिलने का इंतजार है। आखिरकार सबसे ज्यादा स्क्रीन इन राज्यों में होने की वजह से बॉलिवुड की सबसे ज्यादा कमाई यहीं से जो होती है :
कोरोना की दूसरी लहर के बीतने के बाद से ही अनलॉक की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। ऐसे में, दूसरे क्षेत्रों के साथ सिनेमावालों को भी पूरी उम्मीद थी कि इस बार उन्हें भी जल्दी अनलॉक किया जाएगा। पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि जुलाई में देशभर के सिनेमा खुल जाएंगे। इसी के चलते अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज सिनेमाघरों के लिए 27 जुलाई को घोषित भी कर दी थी। फिलहाल पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के ज्यादातर राज्यों के सिनेमा में खुलने की इजाजत मिल गई है, लेकिन अभी तक कहीं सिनेमा खुले नहीं हैं। दरअसल, सिनेमावालों को नई फिल्मों का इंतजार है, वहीं फिल्म निर्माताओं को अभी महाराष्ट्र और दिल्ली के सिनेमाघर खुलने का इंतजार है। गौरतलब है कि इन दोनों राज्यों में देशभर की आधे से ज्यादा स्क्रीन होने के चलते फिल्मवालों को सबसे ज्यादा कमाई इन्हीं राज्यों से होती है। यही वजह है कि बाकी राज्यों में सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिलने के बाद भी फिल्म निर्माताओं ने अभी तक तैयार फिल्मों की रिलीज डेट घोषित नहीं की है। हालांकि ‘बेल बॉटम’ के निर्माताओं ने इसे पोस्टपोन करने की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा कहते हैं, ‘किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए दो-तीन हफ्ते का वक्त चाहिए होता है। ऐसे में, बेल बॉटम को अब पोस्टपोन ही मानना होगा। अब इसकी रिलीज मुश्किल नजर आ रही है और इसे निर्माताओं को पोस्टपोन ही करना होगा।’ वहीं प्रड्यूसर और फिल्म बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर कहते हैं, ‘बेल बॉटम की रिलीज फिलहाल होना मुश्किल नजर आ रहा है। पता नहीं कि इसके निर्माताओं ने अब तक इसे पोस्टपोन करने की घोषणा क्यों नहीं की है।’





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


