मुंबई, महाराष्ट्र HSC परिणाम 2021 जल्द ही महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा घोषित किया जाएगा. महाराष्ट्र HSC या कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम जारी किए जाने की तारीख और समय की पुष्टि स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ द्वारा परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले किए जाने की संभावना है. गौरतलब है कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों परीक्षाओं के बोर्ड परिणाम घोषित करने की समय सीमा 31 जुलाई निर्धारित की थी. इस तारीख तक या इससे पहले तमाम बोर्डों को 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने होंगे.
सभी छात्र जो अपने महाराष्ट्र HSC परिणाम के जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी mahahsscboard.maharashtra.gov.in और mahresult.nic.inपर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए रेग्यूलर विजिट करें.
गौरतलब है कि इस साल कोविड -19 महामारी के कारण महाराष्ट्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी. महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2021 को रद्द करने का निर्णय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद आया था. बता दें कि राज्य में कक्षा 12 के सभी छात्रों का इवैल्यूएशन इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया गया है.
परिणाम जारी किए जाने क बाद महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2021 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए.
सबसे पहलें MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट यानी mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाएं.
‘महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021’ के लिंक पर क्लिक करें (जब लिंक एक्टिव हो जाएगा).
महाराष्ट्र कक्षा 12 HSC रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
महाराष्ट्र HSC परिणाम 2021 स्क्रीन पर आ जाएगा.
अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें.
पिछले साल महाराष्ट्र HSC परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया था. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी या कक्षा 12 परीक्षा 2020 में प्राप्त कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.66 प्रतिशत था. इसके अलावा, कुल 1420575 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1281712 छात्रों ने परीक्षा पास की थी.





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


