मुंबई, मुंबई घूमने का वीजा बनवाकर अवैध तरीके से रह रहे नाइजीरियन गिरोह द्वारा ड्रग्स की सप्लाई का कारोबार फल-फूल रहा है। एनसीबी को पता चला है कि अवैध रूप से मुंबई में रह रहा एक नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर अब ड्रग्स लॉर्ड बन बैठा है और बाकी पैडलर्स को ड्रग्स सप्लाई कर रहा है।
एनसीबी को पूरी जानकारी है कि इस गिरोह द्वारा एक दिन में २ करोड़ रुपए के ड्रग्स की आपूर्ति करता है। यह ड्रग्स लॉर्ड ६ बॉडीगार्ड्स के साथ चलता है।
ज्ञात हो कि एनसीबी व कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शहर में ड्रग्स सप्लाई करनेवाले छोटे-बड़े गिरोह की कमर तोड़ दी है। अब एकमात्र यह अप्रâीकी नागरिक ही मुख्य सप्लायर है। मुंबई का यह ड्रग्स लॉर्ड ६ ताइक्वांडो-प्रशिक्षित बॉडीगार्ड्स के साथ चलता है। मानखुर्द और वाशी के बीच एक जंगली इलाके में एनसीबी की छापेमारी के दौरान पिछले हफ्ते वह बाल-बाल बच गया था, उस वक्त इनके हमले में ५ एनसीबी अधिकारी घायल हुए थे। बताते हैं कि उस दिन वह भाग गया था। पुलिस ने उसके एक मुख्य अंगरक्षक, ओबियोरा एकवेलर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। यह नाइजीरियन मुंबई में मेफेड्रोन, कोकीन और हेरोइन जैसी ड्रग्स की सप्लाई करता है। एनसीबी के अधिकारियों का मानना है कि यह ड्रग्स लॉर्ड शहर में नशीले पदार्थों का एकमात्र बड़ा आपूर्तिकर्ता है और वह रोजाना २ करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बेचता है। एनसीबी, मुंबई जोन के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े के मुताबिक ‘ज्यादातर ड्रग्स तस्कर इस नाइजीरियन से ही नशीला पदार्थ खरीद रहे थे। यह अवैध रूप से हिंदुस्थान में रह रहा है क्योंकि उसका वीजा कई साल पहले समाप्त हो गया था और उसने वाशी, घनसोली और उल्वे क्षेत्रों को अपना मुख्यालय बना लिया था।’
मुंबई शहर के कुछ छोटे-बड़े सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद, शहर में नशीले पदार्थ बेचनेवाले खत्म हो गए लेकिन जल्द ही पैडलर्स ने इस नाइजीरियन से मादक पदार्थ खरीदना शुरू कर दिया। इस तरह वह सबका सप्लायर बनकर ड्रग्स लॉर्ड बन गया। वानखेड़े के मुताबिक इसके नाइजीरियन गिरोहबाज तलवारें लहराते हैं और छोटे-छोटे पैडलर्स को अपनी धौंस दिखाकर फिर उसे सरगना के पास ले जाते हैं, जो ड्रग्स का सौदा करने से पहले अपनी पिस्तौल निकालता है और उसके सामने रखता है। इस समय तक पैडलर इतना डर जाता है कि वह मोलभाव नहीं कर पाता है। समीर वानखेड़े के मुताबिक इस गिरोह का कोकीन खरीदने के लिए कोलंबिया कार्टेल के साथ सीधा संबंध है, जो अप्रâीका के रास्ते मुंबई पहुंचता है। खेप के मुंबई पहुंचने के बाद इस गिरोह के साथी उन्हें इकट्ठा करते हैं। एनसीबी ने पिछले सप्ताह एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। जब एनसीबी की टीम ऑपरेशन करने के लिए वन क्षेत्र में पहुंची, तो उन्हें कई हाई-एंड कारें और साथ ही प्रवेश द्वार पर खड़ी मोटरसाइकिलें मिलीं। ‘ये लोग मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से ड्रग्स खरीदने आए थे।
सुरक्षा के लिए इस गिरोह ने पास की झुग्गी बस्तियों के कुछ युवाओं को काम पर रखा है। यह युवक इस गिरोह को वन क्षेत्र में सीटी बजाकर या लेजर लाइट फेंककर सचेत करने का काम करते हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


