मुंबई, एक कूरियर कंपनी के ड्राइवर को दस लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। मुंबई व गोंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके चोरी के पैसे भी बरामद कर लिए हैं।एएसपी शिवराज ने बताया कि मुंबई स्थित बीएनएल एक्सप्रेस कार्गो प्राइवेट लिमिटेड नामक कूरियर कंपनी में गोंडा जिले के खरगुपूर थाने के कंचनपुर फरेंदा शुक्ल गांव निवासी पप्पू ड्राइवर का काम करता था।
19 अगस्त को कंपनी के संचालक विजय निवासी युसूफ महर अली रोड मुंबई ने पप्पू को दस लाख रुपये मालार्ड मुंबई आफिस में जमा करने के लिए दिए था। ड्राइवर पप्पू यह पैसा आफिस में जमा करने के बजाय लेकर भाग निकला। इस पर मुंगइ्र के शांताकुंज थाने में मुकदमा किया गया। इस पर मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक बाल कृष्ण कनसे की अगुवाई में पुलिस टीम गोंडा पहुंची। टीम ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद एसपी संतोष कुमार मिश्र ने खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर को मुंबई पुलिस के साथ सहयोग के लिए लगाया। मुंबई व गोंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कई जगहों पर छापेमारी की। बाद में मुखबिर की निशानदेही पर आरोपित पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गए दस लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपित कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। वह व्यवहार कुशल था। ऐसे में समय बीतने के साथ जल्द ही उसने सबका विश्वास भी जीत लिया। मालिक ने उसे एक साथ इतनी बड़ी रकम जमा करने को दी तो उसकी नीयत डोल गई। बस वह पैसा लेकर भाग निकला। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद आरोपित पुलिस की पकड़ में आया। चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपित को न्यायालय पर पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा। इसके लिए खरगूपुर व मुंबई पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


