मुंबई, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मच्छरों ने मुंबई में आतंक मचा रखा है। भायखला, वर्ली, महालक्ष्मी, परेल, शिवड़ी जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सितंबर महीने में ही ८५ डेंगू के मरीज मिले हैं। इस वर्ष अब तक ९ महीने में कुल ३०५ डेंगू मरीज मिल चुके हैं जबकि पिछले वर्ष मात्र १२९ दिनों में मिले थे। डेंगू के मरीजों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए मनपा का स्वास्थ्य विभाग जगह-जगह मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर रहा है। राहत सिर्फ इतनी है कि इन बीमारियों से मृतक की संख्या मात्र एक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अन्य मौसमी बीमारियों की तुलना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अन्य मलेरिया, लेप्टो, हेपेटाइटिस, गेस्ट्रो जैसी बीमारियां कंट्रोल में हैं जबकि डेंगू अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में अभी ९ महीने में ही ढाई गुना बढ़ चुका है।
पिछले वर्ष मलेरिया के ५,००७, लेप्टो के २४०, डेंगू के १२९, गेस्ट्रो के २,५४९, हेपेटाइटिस के २६३ और स्वाइन फ्लू के ४४ मरीज मिले थे। लेकिन इस वर्ष मलेरिया के ३,६०६, लेप्टो के १५१, डेंगू के ३०५, गैस्ट्रो के १,९६४, हेपेटाइटिस के १७४ और स्वाइन फ्लू के ५२ मरीज मिले हैं। पिछले वर्ष मौसमी बीमारियों से १२ लोगों की मौत हुई थी लेकिन इस वर्ष एक व्यक्ति की मौत हुई है।
सितंबर महीने की बात करें तो पिछले वर्ष इस महीने में २१ मरीज मिले थे जबकि इस वर्ष मात्र १४ दिन में ही ८५ मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने ४,४६,०७७ घरों का दौरा किया है तो ४,१०८ ठिकानों पर मच्छर के लार्वा को नष्ट किया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


