मुंबई, अमरावती शहर में जहां स्थिति शांत हो गई है, वहीं भाजपा जानबूझकर अब माहौल को बिगाड़ने का काम कर रही है। क्या भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए दंगे भड़काकर अपना राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है, ऐसा सवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या भाजपा, गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी दंगों के लिए प्रयोगशाला स्थापित करना चाहती है। पटोले ने कहा कि राज्य में नांदेड़, मालेगांव और अमरावती में हुई घटनाएं चिंता का विषय हैं, लेकिन राज्य सरकार ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। भाजपा स्थिति को शांत करने में सहयोग देने की जगह धार्मिक नफरत पैâलाने की कोशिश की कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को शांत रखने के लिए भाजपा को एक जिम्मेदार विपक्षी दल की भूमिका निभानी चाहिए थी लेकिन भाजपा नेता भड़काऊ बयान देकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के बयानों को देखकर ऐसा लगता है कि वे लोगों को दंगे के लिए उकसा रहे हैं। पटोले ने कहा कि इन बयानों से ऐसा लगता है कि भाजपा नेता विपक्ष की नहीं, बल्कि महाराष्ट्र विरोधी नेता की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा ने गोधरा दंगों के साथ प्रयोग किया और इसे पूरे देश में फैलाया। अब वे महाराष्ट्र को दंगों की प्रयोगशाला बनाकर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में फायदा उठाने के लिए कुछ नेताओं ने महाराष्ट्र में आगजनी शुरू कर दी है लेकिन महाराष्ट्र के बुद्धिमान और विवेकपूर्ण लोग उनकी साजिशों के शिकार नहीं होंगे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


