Home Country मुंबई से प्रेमी की तलाश में बिजनौर पहुंची महिला ने किया हंगामा

मुंबई से प्रेमी की तलाश में बिजनौर पहुंची महिला ने किया हंगामा

142
0

मुंबई : मुंबई से प्रेमी की तलाश में मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने शादी का झांसा देकर आरोपित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मुंबई में कारोबार करने गया था। हाल ही में वह मुंबई से घर लौटकर आया है। सोमवार को एक महिला मुंबई से अपनी सहेली के साथ प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा करते हुए शादी की जिद पर अड़ गई। युवक के स्वजन के इन्कार करने पर महिला ने थाने में तहरीर दे दी। महिला ने बताया है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। पता चलने पर पति ने उसे तलाक दे दिया।