Home Crime १ साल से कर रहे थे गैंगरेप, नाबालिग छात्राओं ने थाने पहुंचकर...

१ साल से कर रहे थे गैंगरेप, नाबालिग छात्राओं ने थाने पहुंचकर लगाया आरोप

39
0

अलवर, अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल समेत ९ अध्यापकों के खिलाफ गैंगरेप व छेड़खानी का मामला सामने आया है। इन छात्राओं ने गैंगरेप और छेड़खानी के ३ मामले दर्ज करवाए हैं। १०वीं में पढ़नेवाली छात्रा का आरोप है कि उसके साथ स्कूल के अध्यापकों ने गैंगरेप किया। इसके साथ ही दो महिला अध्यापक ने उसके अश्लील वीडियो बनाए। स्कूल में कक्षा ६वीं, चौथी व तीसरी में पढ़नेवाली छात्राओं ने अध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक सहित अन्य पर मामले दर्ज कराए।
पीड़ित छात्रा के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि बेटी कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उसे स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो रोने लगी और बताया कि स्कूल के अध्यापक ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता ने बताया कि अध्यापक ने कहा कि तुम गरीब हो, इसलिए तुम्हें स्कूल की ड्रेस, कॉपी, किताब प्रâी में देंगे। दूसरी अध्यापक ने कहा कि तुम्हारी स्कूल की फीस भी हम भर देंगे। परीक्षा में पास कर देंगे। इसके बाद दोनों मैडम, अध्यापक के कमरे में ले गर्इं। वह किराए पर रहता है। वहां पहले से स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापक मौजूद थे। सभी ने शराब पी रखी थी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों महिला अध्यापक के पति स्कूल में आते रहते हैं। इन लोगों ने शराब के नशे में गैंगरेप किया। रिपोर्ट में बताया कि ये अध्यापक १ साल से रेप कर रहे थे। एक अध्यापक का ट्रांसफर होने के बाद भी स्कूल आता रहता था। उन पर भी छात्रा ने गलत हरकतें करने का आरोप लगाया है।