मुंबई, अगवा कर ले जाई जा रही किशोरी और आरोपी को आरपीएफ ने कंट्रोल की सूचना पर स्पेशल ट्रेन से बरामद किया। बुधवार को मुंबई पुलिस की टीम किशोरी और आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई। आरपीएफ को सोमवार की रात मुंबई कंट्रोल से सूचना मिली कि एक युवक थाणे से वैष्णो देवी कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन के किसी कोच में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर अपने साथ लेकर जा रहा है। इस सूचना पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह को किशोरी तलाशने की जिम्मेदारी दी। ट्रेन तड़के सवा तीन बजे जंक्शन पहुंची। उन निरीक्षक कंट्रोल से मिले फोटे के आधार पर किशोरी की तलाश में जुट गए। किशोरी और उसे लेकर जाने वाला युवक ट्रेन के कोच डी-4 में मिल गए। दोनों को आरपीएफ थाने लाया गया। किशोरी को आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। मुंबई कंट्रोल को इसकी सूचना दे दी गई।
मुंबई के काशीमीरा थाने के उप निरीक्षक एसएस चौहान, हेड कांस्टेबल बागल और महिला सिपाही भारती देशमुख आरपीएफ थाने पहुंचे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि किशोरी को अगवा करने की रिपोर्ट उसके पिता ने काशीमीरा थाने में दर्ज कराई थी। किशोरी को अमन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कैथल हरियाणा लेकर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी को रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया था। सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद किशोरी और उसे लेकर जा रहे आरोपी अमन सिंह को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। मुंबई के काशीमीरा थाने में अमन के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसला कर साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज है। किशोरी को लेकर जाने वाला आरोपी उसके मोहल्ले में सफाई का काम करता था।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 1


