मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार देर रात एक इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना लैमिंगटन रोड स्थित सरस्वती भवन की है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर बने एक गोदाम में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना 5 सितंबर की रात करीब 11:33 बजे मिली। इसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस टीम और वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
मुंबई फायर ब्रिगेड ने इस घटना को लेवल-1 श्रेणी की आग बताया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आग जी+1 संरचना के ग्राउंड फ्लोर स्थित गोदाम तक सीमित थी।बीजेपी पार्षद सनी सनप ने बताया कि आग रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच लगी थी। सूचना मिलते ही वह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में आग छोटी दिखाई दे रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी तीव्रता बढ़ गई। इसके बाद आसपास के दमकल केंद्रों से अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया।सनी सनप के अनुसार, जिस जगह आग लगी थी, उसका इस्तेमाल मोबाइल फोन के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। दमकल और पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के दौरान इमारत से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।





Users Today : 46
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 432
Users Last 30 days : 909
Users This Month : 393
Users This Year : 9343
Total Users : 70550
Views Today : 55
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 1180
Views This Month : 539
Views This Year : 10576
Total views : 106599
Who's Online : 0


