मुंबई, इस साल होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर घोषणाओं की शुरुआत होने लगी है। राज्य की महा विकास आघाडी सरकार ने मुंबई में 500 वर्गफीट वाले घरों के लिए प्रापर्टी टैक्स माफ करने का एलान किया है। शिवसेना ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था। नए साल के पहले दिन मुख्युमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई नगर विकास विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार के इस निर्णय से 16 लाख से अधिक मुंबईकरों को फायदा होगा जबकि मुंबई मनपा को सालाना 340 करोड़ की चपत लगेगी।
सरकार ने यह फैसला आगामी महापालिका चुनाव को देखते हुए लिया है। इससे मनपा को हर साल340 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। मुंबई में 28 लाख घरों में से तकरीबन 16 लाख घर 500 वर्गफीट या उससे कम के हैं। शनिवार को राज्यन के सभी नागरिकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यसमंत्री ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने वर्ष 2017 के नगर पालिका चुनाव के समय जो वादा किया था अब उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमनें अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं। मुख्यैमंत्री ने कहा कि शिवसेना ने मुंबईकरों के लिए केवल घोषणापत्र जारी नहीं किया, बल्कि उन वादोको पूरा भी किया। जो काम हो नहीं सकते, ऐसे झूठे वादे हमने नहीं किए। मतदान के पहले तारे तोड़कर लाने की बात कहने वाले बाद में पांच साल तक कुछ नहीं बोलते। हम ऐसा कभी नहीं करते। अब तो शिवसेना को राकांपा और कांग्रेस जैसे मित्र भी मिल गए हैं।
इसके पहले विधानमंडल के शीतकालिन सत्र के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस आश्वासन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने 500 वर्गफीट तक के घरों का प्रापर्टी टैक्स माफ करने की बात कही थी। मुंबई भाजपा के प्रभारी विधायक अतुल भातखलकर ने सवाल किया है कि आखिर ठाकरे को अपना यह चुनावी वादा पूरा करने में इतना समय क्यों लग गया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के दबाव में सरकार यह एलान करने को मजबूर हुई है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


