मुंबई : कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह दही हांडी का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और अन्य क्षेत्रों में दही हांडी उत्सव के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई जबकि 117 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई है।हीं एक अन्य 14 साल के गोविंदा की मौत हुई है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय पहली मंजिल से नीचे गिरने से जगमोहन शिवकिरण चौधरी (32) की मौत हो गई। नौ वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की हालत गंभीर है। कुल 32 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
इन लोगों की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि मुंबई में दही हांडी के दौरान पिरामिड बनाते समय चोट लगने से 32 गोविंदा घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि तानाजी नगर निवासी आर्यन यादव (9) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका कांदिवली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य गोविंदा की पहचान श्रेयस चालके (23) के रूप में हुई है और उन्हें सरकारी जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


