Home Crime विधायक की कार को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

विधायक की कार को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

32
0

मुंबई। मुंबई -पुणे हाइवे पर उर्स टोल गेट पर भाजपा विधायक नीतेश राणे की कार को टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में नीतेश राणे और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार देररात नीतेश राणे सपरिवार मुंबई से पुणे जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार सवार थे। अचानक उर्स टोल नाका के पास उनकी कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नीतेश राणे और उनके परिवार को चोट नहीं आई। ट्रक चालक कर्नाटक निवासी है।