मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. हर दिन यहां कोविड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गणेश सोलुंके ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों में 230 रेजीडेंट डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. गौरतलब है कि इस समय देश में कोविड के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही पाए जा रहे हैं.
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड के 26,538 नए मामले मिले हैं. वहीं इस दौरान आठ लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है. हालांकि 5,331 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 87,505 हो गई है. अगर ओमिक्रोन वेरिएंट की बात करें तो महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 797 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं 330 लोग ओमिक्रोन से ठीक भी हो चुके हैं.
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं. यहां पिछले 24 घंटों में कुल 15,166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही यहां कोरोना से एक दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61,923 हो गई है.
महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक यूनिवर्सिटीज और कॉलेज में फिजिकल क्लासेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी. इसके अलावा नागपुर में आज से कक्षा एक से आठ तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते आठवीं तक के सभी स्कूल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे.





Users Today : 57
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 920
Users This Month : 404
Users This Year : 9354
Total Users : 70561
Views Today : 68
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 607
Views Last 30 days : 1193
Views This Month : 552
Views This Year : 10589
Total views : 106612
Who's Online : 0


